Home Punjab>Amritsar Punjab News: लड़की से फोन छीनकर भागा Snatcher गिरफ्तार, आरोपी की टूटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

Punjab News: लड़की से फोन छीनकर भागा Snatcher गिरफ्तार, आरोपी की टूटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

0
Punjab News: लड़की से फोन छीनकर भागा Snatcher गिरफ्तार, आरोपी की टूटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड इलाके पैदल जा रही लड़की से एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ मिठू के रूप में हुई है। इस मामले में थाना बी-डिवीजन की टीम ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी एक्टिवा पर भागने की कोशिश कर रहा था और वह सड़क पर गिर गया।

इस घटना में आरोपी की दोनों टांगों पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी से लड़की से छीना मोबाइल फोन और घटना के समय इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और चोरी के मामले दर्ज हैं। बता दें कि तरनतारन रोड इलाके से पैदल जा रही लड़की से एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा स्नेचिंग की गई। इस दौरान लड़की स्नेचिंग के दौरान व्यक्ति के भिड़ गई। घटना उस समय हुई जब एक लड़की अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी।

रास्ते में एक युवक ने एक्टिवा पर सवार होकर लड़की से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। आरोपी ने लड़की का मोबाइल छीनने की कोशिश की। लड़की ने खुद को बचाने के लिए मोबाइल सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया। इसके बावजूद आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी मोबाइल उठाकर मौके से फरार होने लगा। लड़की ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसकी एक्टिवा पकड़कर पीछा किया। इसी दौरान लड़की संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here