Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दो मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

Jalandhar News: दो मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

0
Jalandhar News: दो मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार

जालंधर, ENS: देहाती पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को काबू करके उसके पास से चोरी किए गए दो मोटरसाइकिल बरामद किये हैं। आरोपी की पहचान जसविंदर नेकी उर्फ जस्स पुत्र बलकार राम निवासी रामपुर थाना नूरमहल के रूप में हुई है।

ये कार्रवाई SSP हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों अनुसार पर मुकेश कुमार, पी.पी.एस, पुलिस कप्तान (स्थानीय/इन्वेस्टिगेशन) जालंधर ग्रामीण तथा ओंकार सिंह बराड़, उप-पुलिस कप्तान सब-डिवीजन नकोदर की अगुवाई में इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना नूरमहल की पुलिस टीम द्वारा की गई है।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को HC इंदरमोहन शर्मा 62 थाना में मौजूद थे कि लखजीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी मॉडल टाउन नूरमहल ने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करवाया कि 02.02.2026 को वह श्री गुरु रविदास चौक नूरमहल में गुरु रविदास जी के गुरुपर्व के संबंध में अपने मोटरसाइकिल मार्का प्लैटिना रंग काला नंबर (PB08-DA-6656) पर कार्यक्रम देखने गया था। उसने समय करीब 04:30 PM शाम अपने मोटरसाइकिल को चौक में एक साइड पर खड़ा किया था और जब कार्यक्रम देखने के बाद वापस आकर देखा तो उसका मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं था, जिसे किसी नामालूम व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।

जिस संबंध में मुकदमा नंबर 19 03-02-2026 धारा 303(2) BNS थाना नूरमहल दर्ज रजिस्टर करके प्रारंभिक तफ्तीश अमल में लाई गई। जिसके बाद आरोपी जसविंदर नेकी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल मार्का प्लैटिना रंग काला नंबर (PB08-DA-6656) बरामद किया गया तथा आरोपी को अदालत में पेश करके 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौरान पुलिस रिमांड आरोपी से एक अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल मार्का स्प्लेंडर नंबर (PB-08-CV-9304) भी बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here