Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

0
Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय का मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर बीते दिन गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। सिविल अस्पताल में 3 डॉक्टरों की पैनल टीम द्वारा लक्की का पोस्टमार्टम किया गया। जहां डॉक्टरों ने लक्की के शरीर से 5 गोलियां निकाली। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में लक्की का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। लक्की के अंतिम संस्कार में आप नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दल के नेता परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार एक्टिवा का पुलिस को पता चल गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से जांच की तो पता चला कि एक्टिवा शिंगरी की है। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। जिसके बाद शिंगरी ने एक्टिवा को ठिकाने लगाकर क्रेटा गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार सोनू खत्री गैंग के साथ मिलकर जोगा ने घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, घटना के बाद से लक्की का नौकर गायब है। पुलिस के शक की सुई उसके नौकर की तरफ भी घूमी और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। वहीं पुलिस को एक क्रेटा कार के साथ नौकर दिखाई दिया। पुलिस ने जब कार मालिक का पता किया तो क्लियर हुआ कि कार डीलर कालड़ा के पास यह कार थी। कालड़ा पहले ही कार चोरी के केस में तिहाड़ जेल में है।

कालड़ा से जेल में बात की गई तो उसने कहा यह कार तो मैंने अरोड़ा को बेच दी थी। पुलिस अरोड़ा के पास पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसने कार बैंक के जरिये लोन लेकर खरीदी थी, लेकिन उसे पैसे की जरुरत थी तो उसने एक महीने के लिए लक्की के पास गिरवी रख कर 2.40 लाख रुपए लिए थे। लक्की के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह कार उनका नौकर ही ले गया था। उसने लक्की से कहा था कि जब तक वह खुद चला लेगा। वहीं कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में शूटर के साथ लक्की का नौकरी क्रेटा लेकर जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here