यूजर्स को पसंद आया वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुद्रनाथ मंदिर की आरती नजर आ रही है। जहां पर कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में डूबे हुए दिख रहे हैं। आठवीं सदी का यह प्राचीन शिव मंदिर भगवान शिव के मुख को समर्पित है। यह 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इसको पंच केदारों में सबसे कठिन पहुंच वाला मंदिर माना जाता है। इस वीडियो में दिख रही शांति और दिव्यता ने लोगों का दिल छू लिया है।बता दें कि रुद्रनाथ पंच केदार यात्रा का चौथा मंदिर है। यह केदारनाथ, तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर के बाद में आता है। यहां से नंदा देवी, त्रिशुल और नंदा घुंटी जैसे हिमालयी शिखरों के भी शानदार दर्शन होते हैं और स्थान को बहुत ही खास बनाते हैं।View this post on Instagram
मंदिर की खासियत
परंपरा के अनुसार, सर्दियों में भगवान शिव का प्रतीक स्वरुप गोपेश्वर यहां पर लाया जाता है। श्रद्धालु पनार और ल्यूट बुग्याल होते हुए पितृधर में पहुंचते हैं। जहां वो अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। वहीं श्रावण पूर्णिमा पर यहां विशाल मेला लगता है और श्रद्धालु सूर्यकुंड, चंद्र कुंड, तारा कुंड और मना कुंड में स्नान करके अपनी यात्रा पूरी करते हैं। रुद्रनाथ का ट्रैक आसान नहीं होता। हेलांग, सागर गांव और मंडल गांव तीन प्रमुख रास्तों से यहां पर पहुंच सकता है। घने जंगल, खुले बुग्याल और ऊंचे पहाड़ इस ट्रैक को यादगार बना देते हैं। वहीं यह ट्रैक 4 से 5 दिनों का होता है।लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
सभी यूजर हर-हर महादेव कमेंट में लिखते नजर आए।