Home Haryana सूरजकुंड मेले में टूटा झूला, दर्जनों लोग घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

सूरजकुंड मेले में टूटा झूला, दर्जनों लोग घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
सूरजकुंड मेले में टूटा झूला, दर्जनों लोग घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले से बुरी खबर सामने आई है। मेले में सुरक्षा की चूक से लगातार हादसों की घटना देखने को मिल रही है। पहले हाल ही में एक गेट गिरने की घटना में दो लोग घायल हुए थे, वहीं अब मेले में झूले टूटने से लगभग 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार झूला अचानक टूट गया, जिससे आसपास खड़े लोग और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

सुरक्षा अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मेले में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। सूरजकुंड मेला देशभर में प्रसिद्ध है और हजारों लोग इसे देखने आते हैं। साथ ही, मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। वहीं, मेले में लोगों से धैर्य एवं घटनास्थल से दूरी बनाने की घोषणा करनी पड़ी।

     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here