Home Punjab>Jalandhar Punjab News: Jalandhar-Jammu National Highway पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की टूटी टांगें, देखें वीडियो

Punjab News: Jalandhar-Jammu National Highway पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की टूटी टांगें, देखें वीडियो

0
Punjab News: Jalandhar-Jammu National Highway पर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर की टूटी टांगें, देखें वीडियो

यात्रियों में मची चीख-पुकार

जालंधर (Ens): जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर डबल डैकर टूरिस्ट बस और ट्रक का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा जिला होशियारपुर की तहसील दसूहा के ऊच्ची बस्सी में हुआ है। इस हादसे में बस चालक की टांगें टूट चुकी हैं। सड़क सुरक्षा अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर बुरी तरह से फंस चुका था। ड्राइवर को बस की बॉडी को कटर से काटर 2 घंटे के बाद निकाला जा पाया। ड्राइवर की पहचान जम्मू के इमराज शरीफ के तौर पर हुई है। इस हादसे में उसके अलावा भी 4 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं जिनको दसूहा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग दिल्ली से जम्मू जाने के लिए डबल डैकर बस में सवार हुए थे। बस कंडक्टर आसिफ ने बताया कि गलत साइड से अचानक आए ट्रक के कारण ये हादसा हुआ है। बस में बैठी सभी सवारियां सेफ हैं। कैबिन के पास बैठे लोगों ही चोट आई है। सड़क सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला है। लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। चालक ने इतना ही बताया है कि बस जम्मू के धार्मिक स्थलों पर घुमाने के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी। यह हादसा करीबन सुबह 4 बजे नींद की झपकी आने से हुआ। सुबह के समय बस में सभी सवारियां सोई थी। हादसे में ट्रक ड्राइवर बिल्कुल सुरक्षित है। इस हादसे के बाद बस में सवार सभी लोगों में चीख पुकार मच गई हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सड़क सुरक्षा फोर्स ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 4 बजे मिली। 4 लोग गंभीर हालात में दसूहा के अस्पताल में पहुंचाए गए हैं वहीं कम चोटिल लोगों को घर पहुंचा दिया गया है। बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी और इसमें करीबन 46 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस सामने से आ रही लकड़ी से लदे हुए ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस पुल पर चढ़ गई और उसके परखच्चे भी उड़ गए। इस हादसे में बस चालक की दोनों टांगें टूट गई हैं। घायलों को तुरंत दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऊच्ची बस्सी में जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर पास में एक आर्मी का कैंप भी है। धमाके की आवाज सुनने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। बस चालक को भी कटर की मदद से बस की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। जम्मूू जा रहे दुर्गा दत्त नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू जा रहे थे। बस जब दसूहा क्रास की तो गलत साइड से आ रहे ट्रक में टकरा गई। दसूहा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया है। उसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here