इस संगठन से जुड़ा था आरोपी
रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आरोपी नेशनल सोशलिज्म/व्हाइट पावर क्रू नाम के संगठन से जुड़ा हुआ था। इसको स्पैरोस क्रू के नाम से भी जाना जाता है। यह संगठन पहले बी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमलों से जुड़ा हुआ है। चर्चित रुसी पत्रकार अन्ना पोलितकोव्सकाया पर हुए हमले से भी इस ग्रूप का नाम जोड़ा गया था।घटना का जो वीडियो सामने आया है इसमें हॉस्टल की दीवार पर बना स्वास्तिक चिन्ह भी दिखाया गया है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह एक पीड़ित के खून से बनाया गया था। इस दृश्य ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। रुस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, आरोपी ने हॉस्टल में कई छात्रों पर चाकू से हमला भी किया। जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने विरोध भी किया। इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों को भी चाकू मार दिया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी ने खुद को भी गंभीर चोटें पहुंचाई है।View this post on Instagram