सिद्धांत ने दो बार की फूलों की बारिश इवेंट के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल ठाकुर पर दो बार फूल बरसाए। पहली बार तब, जब मृणाल फैंस से बातचीत कर रही थीं और दूसरी बार तब, जब वे स्टेज पर मौजूद थीं। सिद्धांत का यह अंदाज़ देखकर वहां मौजूद लोग खुश हो गए। इस पूरे पल का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कोई इस पल को बेहद रोमांटिक बता रहा है, तो कोई मृणाल और सिद्धांत की जोड़ी की तारीफ कर रहा है। वैलेंटाइन वीक के बीच यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में मृणाल मृणाल ठाकुर इन दिनों न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था। यहां तक कहा जाने लगा था कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी करने वाले हैं। मृणाल ने अफवाहों को किया खारिज हालांकि, मृणाल ठाकुर इन खबरों को पहले ही साफ तौर पर खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि धनुष के साथ उनके अफेयर और शादी की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।View this post on Instagram