Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ‘असलहा’ गीत को लेकर विवादो में घिरे Singer Mankirt Aulakh, DGP को दी शिकायत, देखें वीडियो

Jalandhar News: ‘असलहा’ गीत को लेकर विवादो में घिरे Singer Mankirt Aulakh, DGP को दी शिकायत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: ‘असलहा’ गीत को लेकर विवादो में घिरे Singer Mankirt Aulakh, DGP को दी शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में डीजीपी गौरव यादव हथियारों को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे है। बीते दिन ही डीजीपी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 6 हजार लोगों को असहलें के लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी हुए थे। दरअसल, गन कल्चर को प्रमोट करने पर सरकारी की ओर से बैन लगाया हुआ है। लेकि दूसरी को पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर प्रतिबंध के बावजूद गायकों द्वारा ऐसी ही गाने रिलीज किए जा रहे है। ताजा मामला मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नए गीत ‘असलहा’ का सामने आया है।

इस गीत को लेकर बीजेपी पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताया है। अरविंद शर्मा ने गीत को हिंसा के लिए उकसाने वाला बताते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को इस संबंध में लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने मांग की है कि गीत पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। गौरतलब है कि यह गीत 6 फरवरी को ही रिलीज़ हुआ है।

डीजीपी को दी शिकायत में अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब पहले ही नशा, गैंगवार और अवैध हथियारों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे माहौल में ‘असलहा’ जैसे गीत युवाओं को हिंसा की ओर प्रेरित कर सकते हैं और यह कानून-व्यवस्था के लिए सीधा खतरा हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गन कल्चर वाले गीतों पर बैन लगाए जाने के बावजूद लगातार ऐसे गाने रिलीज किए जा रहे हैं। अरविंद शर्मा ने मांग की कि इस गीत को तुरंत सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि भविष्य में ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की जाएं, ताकि युवाओं को हिंसा से दूर रखा जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here