Home Punjab>Amritsar Punjab News: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, चालक फरार, देखें वीडियो

Punjab News: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, चालक फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, चालक फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला में आज अल सुबह 4 बजे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा के दौरान परिवार बेटी को इलाज के लिए अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कार चला रहे युवक को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिलवाया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार अन्य सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here