Home National पंजाब के बाद अब इस जगह 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Alert पर पुलिस प्रशासन

पंजाब के बाद अब इस जगह 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Alert पर पुलिस प्रशासन

0
पंजाब के बाद अब इस जगह 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Alert पर पुलिस प्रशासन
नई दिल्ली: स्कूलों की धमकियां मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। पंजाब के कई स्कूलों को धमकियां मिलने के बाद अब राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह 9 स्कूलों को बम से उड़़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये सभी कॉल करीबन सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए। सूचना मिलते हुी पुलिस, फायर ब्रिगेड़ और बम निरोधक दस्ता तुरंत हर स्कूल में पहुंचा और तलाशी अभियान शुरु कर दिया। धमकी का असर खासतौर पर साउथ दिल्ली के स्कूलों में दिखाई दिया जहां पर 3 स्कूलों को सीधे तौर पर कॉल आने की जानकारी मिली है। एहतियातन के तौर पर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करवाया गया है। छात्रों औऱ स्टाफ को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे। Read In English : https://encounternews.in/delhi/several-schools-across-delhi-placed-on-high-alert-after-a-series-of-bomb-threat-messages/ Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/top-news/bomb-threat-to-nine-schools-in-delhi-security-agencies-on-alert-vigilance-increased-in-south-delhi/

बच्चों की सुरक्षा है सबसे खास

स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए हुए कक्षाएं रोक दी है और पेरेंट्स को सूचना दी है। स्कूलों में बच्चों को बसों और निजी वाहनों से घर भेजा गया है। मौके पर मौजूद अभिभावकों में भी चिंता नजर आ रही है परंतु पुलिस और स्कूल स्टाफ ने हालात को संभालते हुए सभी को भरोसा दिलवाया है कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

इन स्कूलों को मिली धमकी

धमकी मिलने वाले स्कूलों में दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी स्थित कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी में वेंकेटेश्वर स्कूल, एनएफसी में कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल, रोहिणी का सीएम श्री स्कूल, डीटीए स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल और वनस्थली स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर शामिल हैं। सभी जगहों पर एक जैसी सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कॉल करने वालों की पहचान के लिए तकनीकी जांच भी शुरु कर दी गई है। कॉल की लोकेशन, नंबर और बाकी डिजिटल सबूत भी खंगाले जा रहे हैं। अब तक भी किसी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ ऑफिशियल जानकारी पर भरोसा करें हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और सभी स्कूलों की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here