Home Punjab>Amritsar Punjab News: मां की मौत के 20 दिन बाद विदेश में बेटे ने तोड़ा दम

Punjab News: मां की मौत के 20 दिन बाद विदेश में बेटे ने तोड़ा दम

0
Punjab News: मां की मौत के 20 दिन बाद विदेश में बेटे ने तोड़ा दम

अमृतसरः जिले से दुखदाई घटना सामने आई है, जहां एक परिवार में कुछ दिन पहले महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के 20 दिन बाद बेटे की भी मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव बंडाला में महिला की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से बेटे की मौत हुई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनबीर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनबीर सिंह 8 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए गया था और वह अभी कुंवारा था। वहीं अब परिजनों द्वारा मनबीर सिंह का शव भारत लाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि वह गांव में रिति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here