Home Entertainment Viral हुए वीडियो पर Actress Sudhachandaran ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे पता चल जाता है’

Viral हुए वीडियो पर Actress Sudhachandaran ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे पता चल जाता है’

0
Viral हुए वीडियो पर Actress Sudhachandaran ने तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘मुझे पता चल जाता है’
मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस का माता की चौकी से एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सुधा पर माता रानी ने कृपा की थी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को तुरंत ही पहचान लेती हैं। गुजरात में एक सूट के दौरान सुधा ने इस बात का जिक्र किया है।

शूटिंग के बाद हुआ था कुछ ऐसा

सुधा ने अपने उस अलौकिक अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात में शूटिंग के बाद उनके साथ हुई थी। इस इंसीडेंट ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। सुधा ने एक इंटरव्यू में कहा कि – ‘मुझे पैरानॉर्मल एक्टिविटीज तुरंत ही पता चल जाती हैं। ये मेरे साथ गुजरात में शूटिंग के समय हुआ था। मेरी आंखों के सामने हुआ था। मुझ पर हमला हुआ था। पूरा दिन शूट करने के बाद जब हम रात को अपने होटल रुप में वापिस आए तो रात के करीबन 11:30 बजे मैं कमरे में पहुंची थी डिनर किया और सो गई थी’।

एनर्जी मेरे शरीर से बाहर निकल गई

सुधा चंद्रन ने कहा कि – ‘मां और मैं एक ही बिस्तर पर सो रही थी। अचानक से मेरी नींद खुली मैंने देखा कि अलमारी खुली थी मैंने वहां एक एनर्जी को सेंस किया। वो मेरी ओर आ रही थी मुझे सीने में भारी दबाव फील हुआ। मैं मुंह खोलने की कोशिश कर रही थी परंतु आवाज नहीं निकल रही थी। हाथ पैर हिल नहीं रहे थे जबकि मां बगल में ही थी। मैं उन्हें उठा नही पा रही थी। वो एनर्जी मेरे शरीर में पूरी तरह से एंटर कर रही थी। तभी मैंने अपने भगवान कार्तिक का नाम लिया और मां का हाथ मारकर उठाया। मां उठी और तुंरत मुझे विभूति लगाई। भगवान कार्तिक का नाम लेते ही वो एनर्जी मेरे शरीर से बाहर निकल गई। तब जाकर मैं एकदम शांत हो गई’।

दूसरे किस्सा भी किया शेयर

एक और किस्सा सुधा चंद्रन ने फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि- ‘ये तब हुआ जब मैं साउथ में शूटिंग कर रही थी। रात में मुझे पायल बजने और रोने की आवाज आती थी। मैं जैसे ही कहीं जाती हूं मैं बता देती हूं यहां पर हवा पानी सही नहीं है। मैं जहां भी जाती हूं वहां हनुमान चालिसा लेकर जाती हूं’। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुधा चंद्रन ने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें टीवी की सबसे खूंखार खलनायिका के तौर पर जाना जाता है। ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’, ‘कस्तूरी’, ‘कहीं किसी रोज’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।          

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here