जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रुप में किया जाएगा विकसित
जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पालमपुर व नगरोटा बगवां में एशियन विकास बैंक के सहयोग से 77.70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनमें पालमपुर में विभिन्न सौंदर्यकरण कार्यों के तहत एचआरटीसी बस स्टैंड के समीप मल्टीलेवल पार्किंग, पुरानी सब्जी मण्डी के समीप पार्किंग, कैफे कॉफी शॉप व पुस्तकालय व रीडिंग रूम, न्यूगल कैफे पालमपुर का जीर्णोद्धार कार्य तथा विभिन्न सड़कों व मार्गों के कार्य शामिल हैं। नगरोटा बगवां में सड़कों के सुधार कार्य, ड्रेन व डक्ट का निर्माण, पुराने बस अड्डे का सौंदर्यकरण, क्लॉक टावर का निर्माण, गांधी ग्राउंड, नारदा-शारदा मंदिर, मटौर गार्डन, बरोह, मेला ग्राउंड तथा गुरूद्धारा श्री पौड साहिब का सौंदर्यकरण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
हमीरपुर जिला के श्री बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 51.09 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना विस्तार कार्य, जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से आइस स्केटिंग रिंक व रोलर स्केटिंग रिंक, कुल्लू में 20.57 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर तथा मनाली में 36.19 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर, 8.63 करोड़ रुपये की लागत से कुल्लू स्थित नग्गर कैसल का संरक्षण व जीर्णोद्धार इत्यादि कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। शिमला में आईस स्केटिंग रिंक व रोलर स्केटिंग रिंक, मनाली में आईस स्केटिंग रिंक, कालेश्वर महादेव मंदिर कून्हा में जन-सुविधाएं, हमीरपुर जिला के नादौन में राफ्टिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य सुविधाएं तथा वेलनेस सेंटर व साहसिक खेल केन्द्र एवं छात्रावास का निर्माण, नगरोटा बगवां में वेलनेस सेंटर व म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण एशिएन विकास बैंक के सहयोग से किया जाएगा।