Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ऑपरेशन प्रहार-2 में पुलिस की रेड, भाई के साथ सिंगर हेरोइन सहित गिरफ्तार

Punjab News: ऑपरेशन प्रहार-2 में पुलिस की रेड, भाई के साथ सिंगर हेरोइन सहित गिरफ्तार

0
Punjab News: ऑपरेशन प्रहार-2 में पुलिस की रेड, भाई के साथ सिंगर हेरोइन सहित गिरफ्तार

लुधियानाः पंजाब भर में डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में ऑपरेशन-2 चलाया जा रहा है। 72 घंटे के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दूसरे दिन माछीवाड़ा पुलिस ने सुबह 4 बजे संदिग्धों के घरों पर रेड की। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की तरफ से ड्रोन का भी प्रयोग किया जा रहा है। क्योंकि मोहाली, लुधियाना, जालंधर जैसे हाई-राइज इमारतों वाले इलाकों में अक्सर ऐसा होता है कि जब पुलिस दबिश देती है तो आरोपी तुरंत मौका पाकर इमारतों के ऊपरी या निचले हिस्सों से निकल जाते हैं। ऐसे में अब ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अपराधियों को दबोचा जा रहा है। वहीं माछीवाड़ा में रेड के दौरान काबू किए गए लोगों में से 4 के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

इसी के साथ पुलिस ने एक पंजाबी सिंगर और उसके भाई को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मुखी ने बताया कि जब पुलिस पार्टी कुहारा रोड अडियाना बस स्टैंड के पास पेट्रोलिंग कर रही थी, तो एक युवक और एक महिला खड़े होकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखकर वे बस स्टैंड में घुसकर बैठ गए, जिसमें से युवक ने अपनी पैंट से एक मोम लगा लिफाफा वहां बैठी महिला को दिया। उसने उसे पीछे फेंक दिया। जब पुलिस ने शक के आधार पर उनसे उनके नाम पूछे, तो उनमें से एक ने अपना नाम सरवन सिंह और महिला ने अपना नाम परमजीत कौर बताया। पुलिस को फेंके गए लिफाफे से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सरवन सिंह और परमजीत कौर दोनों गांव रहीमाबाद खुर्द के रहने वाले हैं, जो भाई-बहन हैं।

पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परमजीत कौर पिछले समय पंजाबी सिंगर रह चुकी हैं और उन्होंने कई कल्चरल और धार्मिक गाने भी रिलीज किए हैं। परमजीत कौर और उसके भाई सरवन सिंह और उनकी बहन के खिलाफ पहले से ही क्रिमिनल केस दर्ज हैं। एक और केस में 2 लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना मुखी पवित्र सिंह ने बताया कि एसएसपी दर्पण आहलूवालिया के निर्देशों पर इलाके में 22 जगहों पर रेड की गई। पुलिस ने इन संदिग्ध जगहों से 13 लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि बाकी 9 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस तैयार किए गए हैं, जिन्हें SDM की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here