Home International Canada में भारत के व्यक्ति का कत्ल, माल में सरेआम मारी गोली

Canada में भारत के व्यक्ति का कत्ल, माल में सरेआम मारी गोली

0
Canada में भारत के व्यक्ति का कत्ल, माल में सरेआम मारी गोली

टोरंटोंः विदेश में एक भारतीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ये व्यक्ति कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था। जब कर्नाटक में घरवालों को अपने बेटे की हत्या का पता चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

चंदन कुमार राजा नंदकुमार
चंदन कुमार राजा नंदकुमार

जानकारी देते टोरंटो पुलिस सर्विस ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 3:31 बजे पर पुलिस को रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 पर मौजूद वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। जहां पता चला कि एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। व्यक्ति की पहचान ब्रैम्पटन के चंदन कुमार राजा नंदकुमार (37) के तौर पर की गई।

बेटे की मौत की सूचना मिलने पर रोते हुए चंदन की मां शैलजा ने कहा कि रविवार रात करीब 8 बजे हमें एक इंटरनेशनल कॉल आया था, लेकिन वह इंग्लिश में बोल रहे थे जिसके चलते उन्हें कुछ समझ नहीं आया। उनके पति चंदन को बार-बार कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। हमें लगा कि वह काम में बिजी होगा। थोड़ी देर बाद, उन्हें एक और कॉल आया जिसमें तेलुगु बोलने वाले आदमी ने बताया कि चंदन अब नहीं रहा। वह पूरी तरह से शॉक हो गई थी।

शैलजा ने कहा कि उनका बेटा पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां उसने कन्नड़ बोलने वाले लोगों की एक कम्युनिटी बना ली थी। मां ने कहा कि उसने कड़ी मेहनत की और प्रोफेशनली आगे बढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि शायद कोई उसकी तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदन पर हमला जलन की वजह से हुआ होगा। उन्होंने मांग की कि उनके बेटे के शरीर को वापस भारत भेजा जाए।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here