Home Punjab>Firozpur Punjab News: नशा विरोधी पदयात्रा में सड़कों पर उतरे राज्यपाल कटारिया, डेरा ब्यास प्रमुख और सुखबीर बादल

Punjab News: नशा विरोधी पदयात्रा में सड़कों पर उतरे राज्यपाल कटारिया, डेरा ब्यास प्रमुख और सुखबीर बादल

0
Punjab News: नशा विरोधी पदयात्रा में सड़कों पर उतरे राज्यपाल कटारिया, डेरा ब्यास प्रमुख और सुखबीर बादल

फिरोज़पुरः नशों के खिलाफ जागरूकता और नशामुक्त रंगला पंजाब की दिशा में आगे बढ़ते कदमों के तहत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में सरहदी जिले फिरोज़पुर में पैदल यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और कई वरिष्ठ नेताओं की भारी मौजूदगी रही। नशों के खिलाफ चल रही इस पैदल यात्रा में डेरा ब्यास मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया और युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की।

यह पैदल यात्रा गुरुद्वारा सारागढ़ी मेमोरियल से शुरू होकर सरकारी स्कूल ऑफ़ एमीनेन्स, फिरोज़पुर शहर तक पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा गुलाब चंद कटारिया के स्वागत के लिए गेट बनाए गए। यात्रा के दौरान नशों के खिलाफ गुलाब चंद कटारिया ने कड़ा संदेश देते हुए लोगों को नशा छोड़ने और युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र, यूथ क्लबों के सदस्य, स्वयंसेवक और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहरवासी शामिल हुए। सभी सहभागी नशों के विरुद्ध दृढ़ संघर्ष करने और नशों की समाप्ति के लिए एकजुट होने का आह्वान कर रहे थे।

पैदल यात्रा को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारीयों ने यात्रा के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी तत्परता से निभाई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। इससे पहले राज्य भवन से ग्रामीण सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नशों के उन्मूलन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान नशों के खिलाफ साझा रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा शर्मा, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निधि कुमुद बंबाह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास अरविंद कुमार, एसडीएम विकास मैडम लिंधिया, एसडीएम जीरा अरविंदर पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here