Home Punjab>Ludhiana Punjab News: शादी समारोह में हुआ विवाद, चली किरपाणें, बाप-बेटा घायल, देखें वीडियो

Punjab News: शादी समारोह में हुआ विवाद, चली किरपाणें, बाप-बेटा घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: शादी समारोह में हुआ विवाद, चली किरपाणें, बाप-बेटा घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में थाना 7 के अधीन आते इंद्रा कालोनी में शादी समारोह के घर में हमलावार पहुंचे। लेकिन घटना के दौरान घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान पड़ोसी के साथ हमलावारों का विवाद हो गया। जहां हमलावारों द्वारा पड़ोसियों पर किरपाणों से हमला किया गया। घटना में बाप-बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना देर रात की है।

हादसे को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सुरजीत सिंह ने बताया कि वह ताजपुर रोड़ के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि शादी समारोह वाले घर के सदस्यों का किसी पक्ष के साथ विवाद हो गया। इस दौरान वह घर के बाहर बैठे हुए थे। हमलावार शादी समारोह वाले घर में आए। घटना के दौरान कोई घर पर मौजूद नहीं था। इस दौरान हमलावार शोर मचाने लगे।

पीड़ित के अनुसार वह अपने घर के बाहर बैठे थे और हमलावार बाप-बेटे पर किरपाणों से हमला करके फरार हो गए। वहीं घायल बलजीत सिंह ने कहा कि पड़ोसियों में शादी थी। इस दौरान वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे और हमलावारों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि भगड़े को लेकर शादी में आपस में विवाद हुआ था। इस घटना में उनका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन 10 से 15 लोग आए और उन पर हमला करके फरार हो गए।

चिंटू ने बताया कि उनके घर जागों का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान चाचा-चाची के रिश्तेदार में लड़के लड़कियों में टकरा रहे थे। दोनों युवक शिमलापुरी के रहने वाले है। इस दौरान उन्होंने लड़कों को साइड पर डांस करने को कहा तो उक्त लड़कों ने मेरे पिता को धक्का मार दिया। जब उसने विरोध किया तो मेरे पिता पर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद वह किसी काम से जा रहा था तब 2 से 3 नौजवानों उस पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान हंगामा होने के बाद बीच-बचाव के कारण मामला ठंडा हो गया था। इसी मामले को लेकर उक्त दोनों नौजवान 20 से 25 नौजवानों के साथ मुंह ढककर आ गए और तेजधार हथियारों के साथ पड़ोसियों पर हमला कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here