Home Punjab>Amritsar Punjab News: ऑपरेशन प्रहार में बड़ी साजिश नाकाम, 2 हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: ऑपरेशन प्रहार में बड़ी साजिश नाकाम, 2 हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: ऑपरेशन प्रहार में बड़ी साजिश नाकाम, 2 हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन परहार–2’ के तहत पंजाब पुलिस ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान देहात पुलिस ने आईएसआई स्पॉन्सर क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क को बेनकाब करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि पहले ‘ऑपरेशन परहार–1’ बहुत सफल रहा, जिसमें पंजाब भर में हज़ारों से अधिक रेडें की गई थीं। इस सफलता के बाद ही परहार–2 शुरू किया गया। सेंट्रल एजेंसी से मिली खास इनपुट के आधार पर एएसपी देहात के एसएसपी सुहेल कासिम मीर की अगुवाही में एक बहुत ही समन्वित और इंटेलिजेंट ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह, सब-इंस्पेक्टर गुरबाज सिंह और एएसआई तरसेम सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखमिंदर सिंह निवासी गांव चक्क मिश्रीवाल, थाना लोपोके का निवासी है। प्रारम्भिक जांच में खुलासा हुआ है कि हथियार ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए थे। यह नेटवर्क आईएसआई की स्पॉन्सरशिप के तहत पंजाब और देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा था। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

वर्तमान समय में आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच आगे बढ़ने पर और धाराएं जोड़ी जाएंगी। डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि अक्सर 18 से 24 साल के युवा पैसों, नौकरी और विदेश भेजने के झांसे देकर इन गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल कर लिए जाते हैं। यह सिर्फ कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या भी है, जिस पर माता-पिता और समाज को भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here