Home National दिन दहाड़े गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

दिन दहाड़े गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

0
दिन दहाड़े गैस एजेंसी मालिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून की तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान वह टेनिस खेलकर लौट रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल थी, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार 2 युवक अचानक मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक पर नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। 2 सप्ताह के अंदर देहरादून में ये चौथा मर्डर है।

बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी का संचालक था। पिछले कई साल से उनके साथ कार्य करने वाले विजय ने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी के लेकर 40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि अर्जुन पर अज्ञात हमलावारों ने गोली चलाई।

घटना में घायल अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृतक घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जांच की गई। इस दौरान घटना स्थल से पुलिस ने सबूत इकट्ठे कर लिए है। वहीं हमले को लेकर रिव्यू मीटिंग बुलाई गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना का जल्द पुलिस खुलासा करेंगी और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

पहले भी कई बार अर्जुन को धमकी मिल चुकी है। इस बारे में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दर्ज की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here