Home Chandigarh Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर बरसे सुनील जाखड़

Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर बरसे सुनील जाखड़

0
Punjab News: अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर बरसे सुनील जाखड़

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मोगा में बाहरी राज्यों से आकर काम करने वाले मजदूरों को निशाना बनाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को पंजाबियत और गुरुओं के दिखाए मार्ग के पूरी तरह खिलाफ बताया। जाखड़ ने कहा कि पंजाब की पहचान हमेशा भाईचारे, आपसी सम्मान और सबको साथ लेकर चलने की रही है, ऐसे में किसी भी वर्ग को डराने या निशाना बनाने की कोशिश बेहद चिंताजनक है।

वहीं उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर गठबंधन होने की चल रही चर्चाओं के बीच पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इस संभावित गठबंधन की खबरों ने कांग्रेस खेमे में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

सुनील जाखड़ ने तंज कंसते हुए कहा कि पहले तो कांग्रेसियों को सिर्फ जाखड़ का ही ‘भूत’ दिखाई देता था पर आजकल उन्हें दो भूत दिखाई देने लगे हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस नेता इस सोच में डूबे हुए हैं कि अगर ये दोनों पार्टियां (अकाली दल और भाजपा) फिर से साथ आ गईं तो उनका क्या बनेगा। सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि विपक्ष के नेता इतने घबराए हुए हैं कि उन्हें रात में भी इस गठबंधन के सपने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here