Home Punjab>Amritsar Punjab News: कार और बोलैरो की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Punjab News: कार और बोलैरो की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
Punjab News: कार और बोलैरो की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

अमृतसरः बाबा बकला़ साहिब में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आज जीटी रोड, ब्यास फ्लाइओवर पुल पर बोलैरो महिंद्रा पिकअप की एक कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मृतक ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक कार सवार परिवार जगराओं से बटाला की ओर जा रहा था। इस दौरान फ्लाईओपर यह हादसा हो गया। इस हादसे में 3 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अमृतसर अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी ब्यास गुरविंदर सिंह ने कहा कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here