Home International Day-Care Center में हुई फायरिंग, 22 बच्चों सहित 34 की मौत, देखें वीडियो

Day-Care Center में हुई फायरिंग, 22 बच्चों सहित 34 की मौत, देखें वीडियो

0
Day-Care Center में हुई फायरिंग, 22 बच्चों सहित 34 की मौत, देखें वीडियो
नई दिल्लीः थाईलैंड में डे-केर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में कुल 34 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इसमें 22 बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना को लेकर लोगों में भगदड़ मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने इस डे-केर सेंटर में घुसकर 34 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें 22 बच्चे शामिल थे। खबरों के अनुसार, इसके अलावा, दक्षिणी थाईलैंड के हाट याई में स्थित एक स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने फायरिंग की, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी थाईलैंड के सोंगखला प्रांत में एक स्कूल में एक बंदूकधारी ने अज्ञात संख्या में छात्रों और शिक्षकों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here