Home Punjab>Nawanshahr Punjab News: थार और टैंपू की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

Punjab News: थार और टैंपू की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

0
Punjab News: थार और टैंपू की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

नवांशहरः बंगा-नवांशहर मुख्य मार्ग पर थार और टैंपों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार थार गाड़ी नवांशहर साइड से आ रही थी और सवारियों से भरा टैंपों बंगा साइड से आ रहा था।

लोगों के अनुसार थार गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी साइड जाकर टैंपों से टकरा गई। हादसे में टैंपों चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। घायलों में छात्र शामिल थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

दूसरी ओर अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति के मारे जाने की डॉक्टरों ने पुष्टि की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here