Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बल्लां के समीप बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सड़क पार कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (पुत्र लालू) निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में किशनगढ़ के एक पीजी में रह रहा था।

हादसा उस समय हुआ जब दिनेश कुमार काम से लौटकर सड़क पार कर रहा था। तभी पठानकोट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसे अपनी चपेट में लेते हुए फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम सक्रिय हुई। एएसआई रणजीत सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की पहचान कर मृतक के परिजनों को सूचित किया। हादसे ‌की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार हाईवे पर एकत्र हो गए।

पुलिस की कार्यप्रणाली और अज्ञात चालक के फरार होने से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर धरना दे दिया और यातायात दो घंटे के लिए पूरी तरह ठप कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह को सूचित किया गया। कुछ ही देर में थाना मकसूदां और थाना करतारपुर की पुलिस टीमें भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया और धरना खत्म करवा जाम को खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here