Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Rubicon सवार ने अचानक मोड़ी गाड़ी, अनियंत्रित होकर R15 बाइक टकराई, देखें CCTV

Punjab News: Rubicon सवार ने अचानक मोड़ी गाड़ी, अनियंत्रित होकर R15 बाइक टकराई, देखें CCTV

0
Punjab News: Rubicon सवार ने अचानक मोड़ी गाड़ी, अनियंत्रित होकर R15 बाइक टकराई, देखें CCTV

हवा में कई फुट उछले 2 दोस्त, एक की मौत, मशहूर जिम ट्रेनर गिरफ्तार

लुधियानाः शहर के सराभा नगर में हिंट एंड रन का खौफनाक मामला सामने आया है जिसमें रुबिकॉन कार और R15 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चंद सेकंड की जल्दबाजी कैसे एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा देती है। पुलिस ने इस मामले में शहर के मशहूर जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज मुताबिक, 2 युवक तेज रफ्तार यामाहा R15 पर सवार होकर आ रहे हैं। तभी सामने से आ रही सफेद रंग की रुबिकॉन जीप सीधे जाने के बजाय अचानक बिना किसी संकेत के गली की तरफ मुड़ जाती है जिसके चलते बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका नहीं मिलता और वे सीधे कार से जा टकराते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर बुरे तरीके से गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। लक्ष्य के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। जवान बेटे की मौत के बाद धरमपुरा इलाके में शोक की लहर है। घायल सक्षम अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लक्ष्य अपने दोस्त सक्षम के साथ सुबह नाश्ते में पूरी खाने के लिए निकला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हादसे के समय रुबिकॉन गाड़ी शहर का मशहूर जिम ट्रेनर शिवा सचदेवा चला रहा था। पुलिस ने शिवा को हिरासत में लेकर उस पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here