Home Mohali Punjab News: India-US Trade Deal का आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध, किया जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab News: India-US Trade Deal का आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध, किया जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News: India-US Trade Deal का आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध, किया जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो

मोहालीः केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद में किसान, मजदूर सहित बैंक यूनियन भी शामिल हुई। इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों ने भी इस बंद का समर्थन किया। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने भी मोहाली में प्रदर्शन किया, जिसमें मोहाली के अलग-अलग इलाकों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेड डील वापस नहीं ले लेते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि केंद्र की तरफ से लाई गई ट्रेड डील किसान विरोधी है। जिस तरह से सरकार श्रम विरोधी कानून लाई है और श्रमिकों के साथ धोखा किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोदी सरकार कह रही है कि यह किसानों और श्रमिकों के फायदा की है, लेकिन अगर ये फायदा की डील है तो इसकी जानकारी किसानों और श्रमिकों के साथ पहले सांझा क्यों नहीं की गई। अगर ये किसानों के लिए सही है तो क्यों उनके साथ बैठकर सरकार बात नहीं कर रही। भारत सरकार ने ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए हैं।

सिर्फ कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए ये ट्रेड डील लाई गई है, लेकिन आप सरकार ऐसा नहीं होने देगी। आज किसान और व्यापारी सभी सड़कों पर हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि यह उनके लिए सही नहीं है। आज का किसान और व्यापारी समझदारी है और उन्हें पता है कि क्या उनके लिए सही है और क्या गलत। इस बात का जवाब जनता भाजपा को जल्द ही देगी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here