Home National बाइक सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 2 भाई और एक बहन की मौत, पिता गंभीर घायल

बाइक सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 2 भाई और एक बहन की मौत, पिता गंभीर घायल

0
बाइक सवार परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, 2 भाई और एक बहन की मौत, पिता गंभीर घायल

बूंदीः कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बाइक सवार परिवार को ट्रेलर द्वारा रौंदने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 भाई, एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। घटना बुधवार रात करीब पौने 9 बजे बूंदी के डाबी इलाके में हुई। उधर, एक्सीडेंट के बाद परिवार वालों के साथ भीड़ जुट गई और लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी देते डाबी थाने के SHO हेमराज शर्मा ने बताया कि मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का बेटा) के साथ पराणा गांव (बूंदी) से डाबी की ओर जा रहे थे। इनमें से कोई एक बीमार था। उसी को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान डाबी थाना क्षेत्र में दुधी कुड़ी कट पर बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में 8 से 10 साल आयु के तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here