Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: जन संवाद में CM Mann ने NRI सहित अन्य लोगों की सुनी समस्याएं, लोगों ने किया आभार व्यक्त, देखें वीडियो

Jalandhar News: जन संवाद में CM Mann ने NRI सहित अन्य लोगों की सुनी समस्याएं, लोगों ने किया आभार व्यक्त, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: जन संवाद में CM Mann ने NRI सहित अन्य लोगों की सुनी समस्याएं, लोगों ने किया आभार व्यक्त, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ सीधे आम लोगों से जन संवाद किया। दरअसल, लोगों के साथ जन संवदा आज जालंधर सीएम मान ने अपने सरकारी आवास पर किया, जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। मुख्यमंत्री का यह जन-संवाद कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहा।

इस दो घंटे के निर्धारित समय में सीएम विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इन 2 घंटों में सीएम मान ने लोगों की समस्याओं को मौके पर निपटाने के अधिकारियों को आदेश दिए। दरअसल, सीएम मान के पास एनआरआई लोग अपनी की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इस दौरान अन्य हल्कों से लोग स्कूल की बिल्डिंग, सीवरेज और ड्रेनेज जैसे समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

सीएम मान से मुलाकात करने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह इंग्लैंड से आया है औऱ सीएम से मिलने के लिए यहां पहुंचा है। एनआरआई ने कहा कि मेरी जमीन का मसला था। सीएम साहब ने मेरा केस बहुत ध्यान से सुना और मुझे बहुत अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मेरा केस चंडीगढ़ गया है और उसका जल्द समादान हो जाएगा। वहीं अन्य व्यक्ति ने सीएम से मुलाकात के बाद कहा कि सब कामकाज सीएम साहब खुद देख रहे हैं। इस दौरान मीटिंग में सभी अफसर मौजूद रहे।

व्यक्ति ने कहा कि वह लोगों की पेशानी को लेकर मिलने आया था। इस दौरान सीएम मान से उनकी समस्याओं के हल का आश्वासन मिला है। अन्य तरसेम सिंह नामक व्यक्ति ने कहाकि वह फिल्लौर के गांव संगतपुर से आए है। उनकी स्कूल की बिल्डिंग की समस्या थी जिसे हल करने सीएम मान ने वादा किया है। वहीं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने बताया कि आज सीएम से मिले हैं। हमने अपने हलके की समस्याएं बताईं। सड़कों सहित गांवों और एनआरआई की समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री ने मौके पर समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया। हमारे यहां पर ड्रेन और निकासी की समस्या थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here