Home International अचानक सड़क धंसने से खुल गया पाताल का रास्ता, देखें वीडियो

अचानक सड़क धंसने से खुल गया पाताल का रास्ता, देखें वीडियो

0
अचानक सड़क धंसने से खुल गया पाताल का रास्ता, देखें वीडियो

बीजिंग: चीन के शंघाई में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक देखते ही देखती सड़क अचानक धंस गई। इस दौरान सड़क पर एक विशालकाय सिंकहोल हो गया। इस भयानक नजारे को सड़क के किनारे मौजूद कैमरों ने कैप्चर कर लिया है। जिसमें दिख रहा है कि चीन के सबसे आधुनिक शहर की एक व्यस्त सड़क पलक झपकते ही पाताल में समा गई।

यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कमजोर बुनियादी ढांचे के बीच तालमेल की कमी का एक खौफनाक नतीजा है। शंघाई, जो आसमान छूने वाली इमारतों के लिए जाना जाता है, आज अपनी ही जमीन के नीचे खोखला होता जा रहा है और यह सिंकहोल उन लाखों लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है जो हर दिन इन सड़कों पर अपनी जान हथेली पर रखकर चलते है।

शंघाई में हुए हादसे के पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं, जिसमें भौगोलिक तो है ही लेकिन इसके अलावा यहां पर सड़क कंस्ट्रक्शन के दौरान भी एक बड़ी गलती भी सामने आ सकती है। शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नरम जलोढ़ मिट्टी से बनी है। जमीन के अंदर बहुत ज्यादा पानी निकालने और रेत की पतली परतों के कारण जमीन के नीचे खाली गड्ढे बन गए हैं, जो भारी दबाव झेलने में सक्षम नहीं हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here