Punjab News: नोट पर ‘खजाना बाबा दीप सिंह जी’ की मोहर, जत्थेदार गड़गज ने की रिपोर्ट तलब

अमृतसरः गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब बाबा दीप सिंह जी में कथित रूप से पैसों के नोटों का “खजाना” बांटे जाने का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने एक्शन लिया है। जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा कि ‘सेवक जत्था इशनान’ समूह के नाम पर और ‘खजाना बाबा दीप सिंह जी’ की मोहर लगाकर नोट बांटना पूरी तरह गलत और गुरमत के सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि गुरु घर में इस तरह की गतिविधियों की कोई परंपरा नहीं है और यह संगत को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को मनमत्त और गुरमत विरोधी करार देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

उन्होंने इसे सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ बताया। श्री अकाल तख्त साहिब के जथेदार ने गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह को निर्देश दिए हैं कि नोट बांटने वाले व्यक्तियों की पहचान कर पूरा मामला लिखित रूप में तैयार किया जाए और रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए। संकेत दिए गए हैं कि रिपोर्ट मिलने के बाद मनमत्त गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। मैनेजर द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लछमनसर चौक के पास बाबा दीप सिंह जी के नाम से जुड़े एक छोटे स्थान पर पहले भी इस तरह के नोट बांटे जाते थे और अब यह गतिविधि गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब की ओर बढ़ गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले यह मामला सामने आया था कि कुछ बाहरी लोग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब परिसर में मोहर लगे नोटों को “खजाना” बताकर बांट रहे थे। जब यह बात गुरुद्वारा प्रबंधन के संज्ञान में आई तो तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों की पहचान की गई और नोट भी जब्त किए गए। दरअसल, इस मामले को लेकर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब बाबा दीप सिंह जी के ग्रंथी सिंह ज्ञानी दया सिंह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि गुरु घर की ओर से किसी को भी पैसों का कोई खजाना नहीं दिया जाता।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी लाभ के लिए सोशल मीडिया पेजों और चैनलों के माध्यम से ऐसी अफवाहें फैलाते हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन और धार्मिक नेताओं ने संगत से अपील की है कि वे ऐसे मनमत्त लोगों के झांसे में न आएं। गुरु घर से मिलने वाला सच्चा खजाना नाम, गुरबाणी, सेवा, सिमरन और मानवता की भलाई है, न कि पैसों के नोट। यदि ऐसी कोई गतिविधि कहीं दिखाई दे तो तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधन को सूचित किया जाए।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...