Home Punjab>Fatehgarh Sahib Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

0
Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

फतेहगढ़ साहिबः जिले में खमाणो तहसील की तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार की पहचान रमणदीप कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों और उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की गई है। रमणदीप कौर पर संपत्ति रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रूपनगर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय रहेगा।

इस संबंध में आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि रमणदीप कौर, तहसीलदार खमाणो को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय डिप्टी कमिश्नर रूपनगर निर्धारित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार काफी समय से तहसीलदार रमणदीप कौर के खिलाफ सरकार के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। उनके कामकाज और प्रशासनिक तरीके को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे। खास तौर पर खमाणो तहसील में हो रही संपत्ति की रजिस्ट्रियों को लेकर लोगों द्वारा असंतोष जताया जा रहा था और कई मामलों में गड़बड़ी की बातें भी सामने आ रही थीं। इन सभी शिकायतों और उठ रहे सवालों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here