Home Punjab>Amritsar Punjab News: एयरपोर्ट रोड पर पुलिस का एक्शन, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: एयरपोर्ट रोड पर पुलिस का एक्शन, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: एयरपोर्ट रोड पर पुलिस का एक्शन, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा “गैंगस्टर पर वार” को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज देहात पुलिस द्वारा एयरपोर्ट रोड पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों तथा ट्रांसपोर्ट मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखी। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी सोहल मीर ने बताया कि यह अभियान पंजाब सरकार की स्पष्ट नीति का हिस्सा है।

इसका मकसद गैंगस्टरवाद का पूरी तरह अंत करना है। उन्होंने कहा कि जिले भर में एक साथ ऐसी जांच की जा रही है ताकि किसी भी शरारती तत्व की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसएसपी सोहल मीर ने कहा कि देहात क्षेत्र में पहले भी कई गैंगस्टर और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे में अब फिर से इस अभियान को और तेज किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल गैंगस्टर ही नहीं, बल्कि उन्हें लॉजिस्टिक सहायता, वित्तीय मदद या किसी भी तरह का समर्थन देने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट रोड और इसके आसपास के इलाकों का बहुत महत्व है, क्योंकि यह रास्ता बॉर्डर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़ता है। इसलिए यहां खास ध्यान देकर निगरानी की गई है।

नाकों को समय-समय पर शिफ्ट भी किया जा रहा है ताकि सप्राइज तत्व बना रहे। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की पुलिस मौजूदगी से एक तरफ जनता में भरोसा पैदा होता है, दूसरी तरफ अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिलता है कि गैंगस्टरविरोधी कदमों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मिशन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here