Home National Valentine’s Day पर चली गोलियां, युवक-युवती की मौत, कार से शव बरामद, देखें वीडियो

Valentine’s Day पर चली गोलियां, युवक-युवती की मौत, कार से शव बरामद, देखें वीडियो

0
Valentine’s Day पर चली गोलियां, युवक-युवती की मौत, कार से शव बरामद, देखें वीडियो
नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां वैलेंटाइन डे के मौके पर नोएडा सेक्टर 39 में कार के अंदर लड़के और लड़की की लाश मिली है। दोनों को गोली लगी हुई है। बताया जा रहा है कि लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी में लड़की का नाम रेखा, जो नोएडा सेक्टर 58 की रहने वाली है और लड़के का नाम सुमित बताया जा रहा है, जो त्रिलोकपुरी, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की दिल्ली में मिसिंग रिपोर्ट लिखी गई थी। ये पूरी घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 की है। पुलिस की टीम सभी एंगलों में मामले की जांच कर रही है। कार जिस तरफ से आ रही थी, उस तरफ के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। घटना वाली कार में रजिस्टर्ड नंबर दिल्ली का है। पुलिस की टीम कार के नंबर को ट्रैस कर इसके मालिक का पता लगाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। क्योंकि मृतक लड़के के खिलाफ दिल्ली पुलिस में पहले से ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम सुमित ने क्यों उठाया और पिस्तौल उसके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here