Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Elevated पुल से अचानक गिरी गेहूं की भारी-भरकम बोरियां, 2 कार व बाइक क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Punjab News: Elevated पुल से अचानक गिरी गेहूं की भारी-भरकम बोरियां, 2 कार व बाइक क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

0
Punjab News: Elevated पुल से अचानक गिरी गेहूं की भारी-भरकम बोरियां, 2 कार व बाइक क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के सबसे व्यस्त इलाके भारत नगर चौक पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब ऊपर बन रहे एलिवेटेड पुल से अचानक गेहूं की भारी-भरकम बोरियां नीचे गिरनी शुरू हो गईं। इस हादसे की चपेट में नीचे से गुजर रही 2 कारें और सड़क किनारे की दुकानें आ गईं। गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी देते स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ऊपर पुल से गुजर रहा एक ट्रक ओवरलोड था। अचानक ट्रक से गेहूं की बोरियां नीचे गिरने लगीं। बताया जा रहा है कि एक-एक बोरी का वजन करीब 50-50 किलोग्राम था। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बोरियों का वजन इतना ज्यादा था कि नीचे खड़ी और गुजर रही कारों की छतें दब गईं और दरवाजे तक टूट गए, जिसमें एक कार स्विफ्ट और दूसरी होंडा सिटी थी इसमें दुकान के बाहर खड़ा बाइक भी चपेट मे आ गया। मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी अचानक ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई। देखा तो एलिवेटेड पुल से बोरियां नीचे गिर रही थीं। उनकी दुकान का बोर्ड और बाहर लगी छतरी पूरी तरह टूट गई। अगर कोई पैदल यात्री वहां होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। हादसे के वक्त दोनों कारों में ड्राइवर मौजूद थे, भारी बोरियां सीधे कारों के ऊपर गिरीं जिससे गाड़ियां पिचक गईं। राहगीरों ने तुरंत मदद कर ड्राइवरों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि ओवरलोड ट्रक को पुल पर जाने की अनुमति कैसे मिली और क्या ट्रक का तिरपाल या रस्सियां ढीली थीं, इसकी भी जांच की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here