Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 19 लाख लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

Jalandhar News: 19 लाख लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

0
Jalandhar News: 19 लाख लूट मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

जालंधर: अर्बन एस्टेट फेज 2 में बीते दिनों 19 लाख की लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीमा उर्फ फूल और अभी पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने वार्ता के दौरान बताया कि दंपति द्वारा लूट की वारदात फर्जी थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका दौरा दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

दरअसल, घटना के दौरान प्रिया ने शिकार दी थी की बाइक सवार लुटेरे नगदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों घटना के दौरान खाली बैग लेकर फरार हुए थे। इस काम के लिए आरोपियों को 7 हजार दिए गए थे। पुलिस ने घटना को लेकर खुलासा किया है कि दंपति प्रिया और रामानंद ने इंश्योरेंस का क्लेम लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि दंपति ने मामला दर्ज करवाने के बाद लूट की नगदी को लेकर इंश्योरेंस करवाने का प्लान बनाया था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दंपति परिवार द्वारा आरोपियों को जालंधर से बाहर भगा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि जल्द आरोपियों से पैसों की रिकवरी करवा ली जाएगी। वहीं इस मामले में दंपति को नामजद कर लिया गया है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here