Home Mohali Punjab News: प्रवासियों के गुट की लड़ाई छुड़वाने गए युवक के पेट में मारा चाकू, मौत, देखें वीडियो

Punjab News: प्रवासियों के गुट की लड़ाई छुड़वाने गए युवक के पेट में मारा चाकू, मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: प्रवासियों के गुट की लड़ाई छुड़वाने गए युवक के पेट में मारा चाकू, मौत, देखें वीडियो

गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर पुलिस के खिलाफ लगाया धरना

मोहालीः महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फेज-11 मंदिर में पूजा करने जा रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शगनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, वहीं परिजनों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शगनप्रीत सिंह महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में प्रवासी लोगों के 2 समूहों को आपस में झगड़ते हुए देखा। बताया जा रहा है कि शगनप्रीत सिंह ने स्थिति को शांत कराने और दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। हालांकि, झगड़े के दौरान प्रवासियों ने उन पर हमला कर दिया और उनके पेट में चाकू मार दिया। इस हमले में शगनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए मोहाली स्थित Fortis Hospital में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उन्होंने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई की जाती तो शगनप्रीत सिंह की जान बचाई जा सकती थी। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here