Home Mohali Punjab News: Fortis Hospital सहित कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छुट्टी घोषित, देखें वीडियो

Punjab News: Fortis Hospital सहित कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छुट्टी घोषित, देखें वीडियो

0
Punjab News: Fortis Hospital सहित कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छुट्टी घोषित, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों सहित प्राइवेट स्कूलो में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के ईमेल आ रहे है। हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन सतर्क है, लेकिन धमकी भरे ईमेल आने से स्कूल प्रशासन में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं एक बार फिर से शहर के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसी के साथ फोर्टिस अस्पताल को भी धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी जिक्र है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को रविवार से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। हालांकि बीते दिन मोगा रैली से पहले उन्हें अस्पताल में छुट्टी मिल गई थी, लेकिन देर शाम फिर से तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन तुरंत छुट्टी घोषित कर दी और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहनता से तलाशी शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी जांच में जुटी रहीं। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपूर्ण या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी किस माध्यम से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here