Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पोल से BMW की टक्कर, ट्रांसफार्मर गिरने से जली कार, देखें वीडियो

Punjab News: पोल से BMW की टक्कर, ट्रांसफार्मर गिरने से जली कार, देखें वीडियो

0
Punjab News: पोल से BMW की टक्कर, ट्रांसफार्मर गिरने से जली कार, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के पाहवा धर्मशाला के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार का कहर देखने को मिला है। जहां अल सुबह बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकरा गई। इस हादसे में पोल पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर कार पर गिर गया। घटना के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि दोनों युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने बताया के कार सवार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की उतराई से कुंदनपुरी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। पाहवा धर्मशाला के पास पहुंचते ही चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रांसफार्मर वाले खंभे में जा घुसी। टक्कर होते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। कार के अगले दरवाजे लॉक होने के कारण युवक अंदर ही फंस सकते थे लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया हालांकि तब तक लग्जरी कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी। ट्रांसफार्मर गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं और नए खंभे व ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।गाड़ी के असल मालिक की पहचान की जा रही है  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here