Home Jammu and Kashmir बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फायरिंग करके फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फायरिंग करके फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

0
बाल सुधार गृह से 2 पाकिस्तानी समेत 3 कैदी फायरिंग करके फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो
जम्मू: आरएस पुरा बाल गृह से बीते दिन सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करने के बाद 3 कैदी फरार हो गए। फरार हुए कैदियों में से 2 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। वहीं कैदियों को पकड़ने के दौरान 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और एसपीओ विनय चौधरी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच तीन नाबालिगों ने अचानक हमला कर दिया। इन तीनों ने पहले अन्य बाल बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैदियों द्वारा फायरिंग की गई। इस मामले को लेकर तलाशी अभियान जारी है। वहीं सीनियर अधिकारियों ने लापरवाही को लेकर 2 घायल पुलिस कर्मियों सहित 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई दिनों से भागने की साजिश रची थी। बाल सुधार गृह की पिछली दीवार टूटी हुई मिली, और अनुमान है कि यही से हथियार अंदर फेंके गए थे। इससे पहले भी बाल सुधार गृह से किशोर भाग चुके हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम मजबूत नहीं किए गए थे। इस घटना में घायल पुलिसकर्मी GMS जम्मू में भर्ती है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी पहले नाबालिग थे, लेकिन अब वे बालिग हो चुके हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई है, और जल्द ही उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।बता दें कि पुलिस की तरफ से जम्मू से लेकर कठुआ और कश्मीर तक टीमों को लगा दिया गया है। ताकि तीनों को पकड़ा जा सके। जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें साफ देखा जा रहा है कि किस प्रकार से पुलिस के जवानों पर फायरिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। जब कैदियों ने कथित तौर पर पुलिसवालों पर हमला किया और जगह से भागने में कामयाब हो गए। भागे हुए कैदियों की पहचान आरएस के दबलेड के रहने वाले करजीत सिंह उर्फ गुग्गा और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना उल्लाह और अहसान अनवर के तौर पर हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी गई है और आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here