Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 10 हजार की नगदी, तेजधार हथियार व अन्य सामान सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 10 हजार की नगदी, तेजधार हथियार व अन्य सामान सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 10 हजार की नगदी, तेजधार हथियार व अन्य सामान सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 फोन, एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, तेजधार हथियार और 10,000 रुपये की नगदी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान जस्स सिंह उर्फ बन्नी उर्फ बब्बलू (23) और गुरविंदर सिंह उर्फ रूबी (24) के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी केएस भुल्लर ने बताया कि पिछले लंबे समय से गैस सिलेंडर की डिलवरी करने वाले और शहर से सामान खरीदने के बाद गांवों में जाने वाले व्यापारियों को लूटने की घटनाए सामने आ रही थी। इन घटनाओं को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी के फोन, एक मोटरसाइकिल, एक खिलौना पिस्तौल, तेजधार हथियार और 10 हजार की नगदी बरामद की गई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अब तक लगभग 12 घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

आरोपियों द्वारा जोधेवाल पुलिस चौकी, सलेम टाबरी और हैबोवाल एरिया में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ पहले से 4-4 मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी है और सोलेह गांव के रहने वाले है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here