Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Guru Kripa Rice Mills से 120 बोरी लेकर चोर फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: Guru Kripa Rice Mills से 120 बोरी लेकर चोर फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: Guru Kripa Rice Mills से 120 बोरी लेकर चोर फरार, केस दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गांव कडियाना कलां स्थित गुरु कृपा राइस मिल में चोरी की घटना सामने आई है। जहां छोटे हाथी में मिल से भारी मात्रा में चावल की बोरियां लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर मिल के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर और रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। जहां मिल से चोर 120 बोरी चावल (प्रत्येक 50 किलो) चोरी कर ली। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि मालिक को इसका पता सुबह पड़ोसी से चला।

मामले की जानकारी देते हुए मिल के मालिक सिमरनजोत सिंह ने बताया कि चोरी की यह घटना 16 और 17 फरवरी की दरम्यानी रात को हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 11:00 बजे चोर रोशनदान तोड़कर मिल के अंदर दाखिल हुए। रात 02:30 बजे चोर चोरी का माल समेटकर फरार हुए। चोर एक छोटा हाथी (कमर्शियल वाहन) लेकर आए थे जिसे उन्होंने चावल की बोरियों से पूरी तरह ऊपर तक भर लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।

पीड़ित सिमरनजोत सिंह के अनुसार यह किसी जानकार का काम हो सकता है। चोरों को मिल के अंदर के रास्तों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने इधर-उधर भटकने के बजाय सीधा राइस रूम (गोदाम) को निशाना बनाया। सुबह जब पड़ोसी ने बाहर चावल बिखरे हुए देखे तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने धारा 331(4) और 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here