Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Hotel Regal Blue की पार्किंग में विदेशी ब्रांड्स की बोतलों में मिल रही थी सस्ती शराब, आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: Hotel Regal Blue की पार्किंग में विदेशी ब्रांड्स की बोतलों में मिल रही थी सस्ती शराब, आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News:  Hotel Regal Blue की पार्किंग में विदेशी ब्रांड्स की बोतलों में मिल रही थी सस्ती शराब, आरोपी गिरफ्तार

लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित होटल रीगल ब्लू की पार्किंग में अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस और आबकारी विभाग शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति नामी विदेशी ब्रांड्स की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। मामले की जानकारी देते हुए एसीएक्स डॉ. शिवानी गुप्ता ने बताया कि आबकारी निरीक्षक नवदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ रोड स्थित होटल रीगल ब्लू की पार्किंग में मिलावटी शराब का खेल चल रहा है।

पुलिस थाना मोती नगर और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जब वहां छापेमारी की तो आरोपी लवलेश वर्मा पुत्र राजेश कुमार को प्रीमियम ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब भरते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुबूला कि उसने सिविल लाइंस के पास कुंदन पुरी स्थित अपने घर में भारी मात्रा में खाली बोतलें और ढक्कन छिपा रखे हैं। टीम ने तुरंत वहां दबिश दी जहां से लग्जरी ब्रांड्स की 80 खाली बोतलें और बड़ी संख्या में कैप बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी की वरना कार को भी जब्त कर लिया है।

जालसाज जिन बोतलों को रीफिल कर चुका था और जो खाली बोतलें मिलीं उनमें कुल – 80 बोतले शामिल हैं। पुलिस ने थाना मोती नगर में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और उन होटलों/दुकानों के नाम सामने आ सकते हैं जहाँ यह नकली शराब सप्लाई की जानी थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनता की सेहत और राजस्व से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here