उनके साथ शुभम और प्रदीप यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पार्क करने को लेकर उनका अस्पताल के गार्ड से विवाद हो गया। आदर्श सिंह का आरोप है कि गार्ड ने उनसे बदसलूकी करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसके बाद हाथापाई पर उतर आए। बीच-बचाव करने पर गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब 30 गार्डों ने मिलकर उन्हें और उनके साथियों को पीटा। लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फूट गया। एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि हमलावर गार्डों ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना से नाराज वकीलों ने कार्रवाई की मांग करते हुए ठाकुरगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 37 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।Era Hospital के गार्ड और वकीलों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे#BreakingNews #ClashCase #LawyersVsGuard #ViolenceIncident #CrimeNews #PunjabNews #ViralVideo #encounternews #ToxicTeaser #Dhurandhar2 #ToxicTheFilm pic.twitter.com/rAEad9TPBc
— Encounter India (@Encounter_India) February 20, 2026