Home Punjab>Faridkot Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

0
Punjab News: कार से 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद

फरीदकोटः कोटकपूरा शहर में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार से संदिग्ध पनीर और दही बरामद किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलने पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डीसी पूनमदीप कौर और एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी थाना सिटी पहुंचे। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दूध एवं उससे बनने वाले अन्य उत्पादों में मिलावट के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया गया था।

अब इस अभियान के अगले चरण में मिलावटी वस्तुएं तैयार करने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटकपूरा में बाहरी शहर से मिलावटी पनीर व अन्य उत्पाद आते है जिसके तहत बठिंडा से एक कार से लगभग 70 किलो पनीर और 30 किलो दही बरामद किया गया। मिलावटी होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। इस मौके पर बातचीत करते हुए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मिलावटी वस्तुएं बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूध और उससे बने मिलावटी उत्पादों के कारण ईमानदार व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है, जिसे सरकार किसी भी हाल में सहन नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से भी इस मुद्दे पर जागरूक रहने की अपील की। इस मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संदिग्ध पनीर और दही के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यदि लैब रिपोर्ट में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत अदालत में कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here