Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 पुलिस कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 पुलिस कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News:  इस इलाके में चली गोलियां, 2 पुलिस कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

गुरदासपुर: दोरंगला पुलिस में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होमगार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। मोके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मियों को गोली मारी और फरार हो गए। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है।

हमला सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियां में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे।पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने जवानों को संभलने का मौका नहीं दिया। सरहदी इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर कड़ी रहती है।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here