Home Punjab>Ludhiana Punjab News: CM Nayab Singh Saini के दौरे पर AAP का प्रदर्शन, रैली में दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

Punjab News: CM Nayab Singh Saini के दौरे पर AAP का प्रदर्शन, रैली में दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

0
Punjab News: CM Nayab Singh Saini के दौरे पर AAP का प्रदर्शन, रैली में दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

लुधियाना : शहर में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरे पर हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गैसपुरा इलाके में पूर्वाचल समाज के द्वारा आयोजित की गई रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

रैली स्थल पर पहुंचने से पहले ही हाईवे पर आप नेतृत्व की ओर से उनका विरोध किया गया और काले झंडे दिखाए गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोहरी राजनीति कर रही है और पंजाब के पानी के मुद्दे पर उनका रुख साफ नहीं है।

इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन लोटस का भी जिक्र किया। इसके अलावा केंद्र की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here