कंफर्म हुई दोनों की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक जॉइंट नोट के जरिए अपनी शादी कंफर्म की है। दोनों ने बताया है कि उनकी शादी को ऑफिशियल तौर पर अब The Wedding Of Virosh कहा जाएगा। इस नाम के पीछे उनका कोई वेडिंग प्लानर या कोई पारिवारिक परंपरा नहीं है बल्कि ये नाम फैंस ने उन्हें सालों पहले दिया था। यह नाम पहले फैंस की ओर से दिया गया था। धीरे-धीरे प्यार और भावना का प्रतीक बन गया और अब उनकी जिंदगी के सबसे बड़े पल की पहचान बन गया है।
कपल ने कहा कि शादी की प्लानिंग बनने से बहुत पहले ही फैंस ने उनके रिश्ते को एक नाम और मतलब दे दिया था। अब इसी नाम को शादी का नाम रखकर रश्मिका और विजय ने दिखाया कि फैंस सिर्फ ऑडियंस नहीं बल्कि उनकी इस खुशी का हिस्सा भी है। उनका मानना है कि ये खास मौका उतना ही फैंस का भी है जितना उनका अपना।
फैंस ने दिया Virosh नाम
कपल ने अपने नोट में लिखा – ‘हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था। तब आप हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें Virosh कहा। आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करेंगे। हम इसे नाम देना चाहते हैं The Wedding Of Virosh इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यावाद। आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार’।