Home Punjab>Jalandhar Jalandhar पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela

Jalandhar पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela

0
Jalandhar पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela

जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट में सैलून का उद्घाटन करने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहुंची। इस दौरान उर्वशी रौतेला को देखने के लिए उनके फैंस भी सैलून के बाहर पहुंच गए। उर्वशी की ग्लैमर लुक सभी ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी तो दूसरी ओर उनके फैंस उर्वशी की एक झलक पाने के लिए इंतज़ार करते दिखाई दिए।

दरअसल, उर्वशी रौतेला सैलून उद्घाटन के लिए खास तौर जालंधर पहुंची थी और रमाडा होटल के MD राजन चोपड़ा सहित उनके पारिवारिक सदस्य ने उर्वशी रौतेला से मुलाकात की और सैलून उद्घाटन करवाया। उर्वशी की पीआर टीम ने मीडिया को इस बाबत इनवाइट नहीं किया था।

लेकिन उर्वशी के फैंस को उनके आने जैसे ही पता चल भीड़ जुटनी शुरू हो गई।उर्वशी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस कई देर सैलून के बाहर खड़े रहे।अपनी ग्लैमर ड्रेस में उर्वशी रौतेला काफी सुंदर दिखाई दे रही थी। उर्वशी कुछ घंटे जालंधरें रही ओर वापिस मुंबई लौट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here