Home National स्कूल जा रहे मामा भांजी को Truck ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

स्कूल जा रहे मामा भांजी को Truck ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

0
स्कूल जा रहे मामा भांजी को Truck ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

प्रयागराजः शहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा ही रह गया।

जानकारी मुताबिक, सोमवार सुबह बच्ची फलीशा (10) अपने मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मामा और छोटा भाई दूर गिर गए, जबकि बच्ची पहिए के नीचे आ गई। हादसे की दिल दहला देने वाली भी तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा कि मामा बच्ची के शव के बगल में बैठा हुआ है। सड़क पर बच्ची का खून बिखरा है और मामा रोते हुए घरवालों को हादसे की जानकारी दे रहा है। हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। यहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया।

परिवार वाले शव देखकर चीखने लगे। इसके बाद शव सड़क पर रखकर बैठ गए। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here